फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   miscreants break statue of Dr. Ambedkar in two villages in Azamgarh

Azamgarh News: अराजक तत्वों ने दो गांव में खंडित की डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा, धरने पर बैठे नाराज लोग

Mon, 26 Aug 2024 12:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 26 Aug 2024 12:40 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में दो गांव में अराजक तत्वों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। नाराज लोगों ने इसे लेकर धरना दे दिया। 

विज्ञापन
miscreants break statue of Dr. Ambedkar in two villages in Azamgarh
प्रतिमा खंडित होने के बाद धरने पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में एक ही रात दो गांवों में अराजक तत्वों ने डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। सोमवार की सुबह जब ग्रामीणों की नजर प्रतिमा पर पड़ी तो वह आक्रोशित हो गए और धरने पर बैठ गए। वहीं लोकसभा लालगंज सीट से बसपा प्रत्याशी रहीं डॉ. इंदु चौधरी भी मौके पर पहुंचकर धरने पर बैठ गईं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और खंडित प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा लगाने व आरोपियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराने में जुटी रही। 

विज्ञापन


यह है मामला
अहरौला थाना क्षेत्र के भेदौरा मोलनापुर व भैसासुर पांती में डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। रविवार की रात में किसी समय अराजक तत्वों ने प्रतिमा को खंडित कर दिया है। जब गांव के लोगों ने सुबह खंडित प्रतिमा देखा तो आक्रोशित हो गए। 
विज्ञापन




दोनों गांव के लोग अपने गांव में खंडित हुई प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए। उधर, प्रतिमा खंडित होने की सूचना लालगंज लोकसभा की प्रत्याशी रहीं डॉ. इंदु चौधरी को मिली तो वे भदौरा मोलनापुर गांव में पहुंचकर धरने पर बैठ गईं। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो आनन-फानन पुलिस बल भी मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही, लेकिन ग्रामीण खंडित प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा लगाने व दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे। थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दे दी। पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed