{"_id":"67acebddeafac0ab3f045894","slug":"mirzapur-defeated-shravasti-1-0-in-football-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-127467-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मिर्जापुर ने श्रावस्ती को फुटबॉल में 1-0 से किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मिर्जापुर ने श्रावस्ती को फुटबॉल में 1-0 से किया पराजित
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में बुधवार को ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। डीआईजी सुनील कुमार सिंह और जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहला मैच मिर्जापुर और श्रावस्ती टीम के बीच खेला गया। इसमें मिर्जापुर ने श्रावस्ती को 1-0 से पराजित किया।
मिर्जापुर की तरफ से रिया गुप्ता ने एक गोल किया। मैन ऑफ द मैच रिया गुप्ता को दिया गया। दूसरा मैच उन्नाव और बाराबंकी की टीम के बीच खेला गया।
इसमें उन्नाव ने बाराबंकी को 4-0 से पराजित किया। उन्नाव की तरफ से ज्योति कन्नौजिया ने दो और सरिता, शिखा ने एक- एक गोल किया। मैन ऑफ द मैच ज्योति कन्नौजिया को दिया गया। जैक, कर्मवीर और कल्पना ने निर्णायक की भूमिका निभाई। क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर अंतर राष्ट्रीय अंपायर अजेंद्र राय, नवल कुमार, केएम श्रीवास्तव, मंगल प्रसाद, सेराज अहमद, रमाकांत वर्मा आदि मौजूद थे।