{"_id":"6a183095a3137460aa061dc3","slug":"minister-omprakash-rajbhar-said-engaging-in-caste-based-politics-long-standing-culture-of-samajwadi-party-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: जाति देखकर राजनीति करना सपा का पुराना कल्चर, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: जाति देखकर राजनीति करना सपा का पुराना कल्चर, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने साधा निशाना
Thu, 28 May 2026 05:40 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 28 May 2026 05:40 PM IST
सार
Azamgarh News: कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जिस आरोपी के समर्थन में विपक्ष है, उसके खिलाफ 23 से अधिक मामले दर्ज हैं। कहा कि पहले आरोपी का आपराधिक इतिहास पढ़ लें, उसके बाद बयान दें।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देना और जाति देखकर राजनीति करना सपा का पुराना कल्चर है। ये बातें उन्होंने बृहस्पतिवार को डाक बंगले में जनसुनवाई के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन
जौनपुर मुठभेड़ को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस आरोपी रवि यादव के समर्थन में विपक्ष बयानबाजी कर रहा है, उसके खिलाफ हत्या सहित 23 गंभीर मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष पहले आरोपी का आपराधिक इतिहास पढ़ लें, उसके बाद बयान दें। विभिन्न जिलों में पिछड़े और दलित समाज के लोगों की हत्या और उत्पीड़न की घटनाओं पर विपक्ष चुप्पी साध लेता है, लेकिन जब आरोपी किसी विशेष जाति का होता है तो उसे बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने मुबारकपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक दलित जनप्रतिनिधि की हत्या के आरोपियों को बचाने के लिए सपा नेता पुलिस अधिकारियों तक से मिलने पहुंच गए थे। भाजपा सरकार की मंशा साफ है कि अपराधी किसी भी जाति, धर्म या दल का हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। जौनपुर के चर्चित दूल्हा हत्याकांड के फरार आरोपियों भोले राजभर और प्रदीप बिंद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; दबंगों का दुस्साहस: घर में घुसकर सपा महिला जिलाध्यक्ष पर हमला, बाल नोचे, टेबल से पीटा; लात-घूंसे बरसाए
चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और अदालत के निर्णय ने विपक्ष के झूठे आरोपों की पोल खोल दी है। उन्होंने दावा किया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची की जांच में 12 हजार से अधिक मृतक मतदाताओं के नाम मिले हैं, जिनके जरिए फर्जी मतदान कराया जाता था। बकरीद का पर्व सौहार्द के साथ मनाएं सड़कों पर नमाज न पढ़ें।