फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Minister of State for Energy AK Sharma said in Azamgarh: 'Now there is pen, not katta in the hands of the yout

आजमगढ़ में बोले ऊर्जा मंत्री एके शर्मा: 'युवाओं के हाथ में अब कट्टा नहीं, कलम है', विपक्ष पर खूब भड़के

Sun, 02 Apr 2023 12:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 02 Apr 2023 12:47 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा शनिवार की देर शाम एक विद्यालय के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आजमगढ़ आए थे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर खूब हमले किए।उन्होंने कहा प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जब से सरकार बनी है, तभी से प्रदेश में शिक्षा के स्तर में बड़ा सुधार हुआ है। इसके पहले तो नौजवान पढ़ने के बजाय दूसरे गलत काम करने लग गए थे। 

विज्ञापन
Minister of State for Energy AK Sharma said in Azamgarh: 'Now there is pen, not katta in the hands of the yout
आजमगढ़ में बोले ऊर्जा राज्य मंत्री एके शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा शनिवार को आजमगढ़ दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर खूब हमले किए। मंत्री ने कहा- 

विज्ञापन

प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जब से सरकार बनी है, तभी से प्रदेश में शिक्षा के स्तर में बड़ा सुधार हुआ है। इसके पहले तो प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी थी और नौजवान पढ़ने के बजाय दूसरे गलत काम करने लग गए थे। यहां तक की आजमगढ़ का क्षेत्र अपराधियों और माफियाओं का गढ़ बन गया था और युवाओं के हाथों में कलम की जगह कट्टे ने ले ली थी। ऐसी जगह पर शिक्षा को बढ़ावा देना बहुत बड़ी बात है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा शनिवार की देर शाम एक विद्यालय के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आजमगढ़ आए थे। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में योगी सरकार आई है, तब से फिर से शिक्षा की नई अलख जगी है। उसी का परिणाम है कि आज ऐसे शिक्षण संस्थान स्थापित हो रहे हैं। आज बच्चे पढ़ने की तरफ ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे मालूम चला है कि इस शिक्षण संस्थान से आजमगढ़ जिले के होनहार विद्यार्थी निकले हैं। ऐसे शिक्षण संस्थानों को प्रोत्साहित करना होगा। समाज को भी ऐसे कार्यों के लिए आगे आना होगा।
नौजवानों की बेरोजगारी की वजह से भी अपराध बझ़े थे। अब पूर्वांचल सहित पूरे राज्य में औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। पूरे प्रदेश का औद्योगिकरण होने जा रहा है। उद्योगों में काम करने के लिए हुनरमंद नौजवानों की आवश्यकता होगी। इसके लिए पूरे पूर्वांचल के विद्यार्थियों को खूब मेहनत करना होगा। प्रदेश की आर्थिक क्रांति होने वाली है।
अभी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 33.50 करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त हुआ। इससे जिले, कस्बों और गांवों तक का विकास होगा। प्रदेश के विद्यार्थी पूरी लगन से शिक्षा प्राप्त करें। इस मौके पर सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, विद्यालय की प्रधानाचार्य पल्लवी राय, प्रबंधक मुकुंद राय आदि उपास्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed