फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Minister of Industrial Development satish mahana inspected Purvanchal Expressway in azamgarh Told When will vehicles run on this road

आजमगढ़: औद्योगिक विकास मंत्री ने किया पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निरीक्षण, बताया- कब से फर्राटा भरने लगेंगी गाड़ियां

Sat, 12 Jun 2021 03:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Jun 2021 03:40 PM IST
सार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री सतीश महाना ने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो रहा है। लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई तक हर हाल में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सभी फेज का काम पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
Minister of Industrial Development satish mahana inspected Purvanchal Expressway in azamgarh Told  When will vehicles run on this road
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने निर्माण की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों के साथ कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इससे पहले वो किशुनदासपुर स्थित फेज-6 कार्यालय पर पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया।

विज्ञापन


निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री सतीश महाना ने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो रहा है। लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई तक हर हाल में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सभी फेज का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद इसका लोकार्पण करा कर इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस दौरान यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अवनीश अवस्थी, जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसपी सुधीर कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मालूम हो कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे प्रदेश के मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Minister of Industrial Development satish mahana inspected Purvanchal Expressway in azamgarh Told  When will vehicles run on this road
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर - फोटो : अमर उजाला

इसको विधानसभा चुनाव से पूर्व हर हाल में पूरा कर जनता के लिए समर्पित करने की योजना है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विगत फरवरी माह में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पैकेज 8 का निरीक्षण कर चुके हैं। उस समय उन्होंने उपस्थित लोगों के बीच यह घोषणा की थी कि आगामी छह माह में इस एक्सप्रेसवे को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed