फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mini India resides in Mauritius, people speak Bhojpuri

मॉरीशस में बसता है छोटा भारत, लोग बोलते हैं भोजपुरी

Mon, 16 Sep 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mini India resides in Mauritius, people speak Bhojpuri
रोडवेज स्थित एक बैंक्विट हाल में आयोजित अंतराष्ट्रीय भेजपुरी संगोष्ठी में गायक उमेंश सिंह राठौ? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मॉरीशस से आए विश्व हिंदी सचिवालय के सेक्रेटरी प्रो. विनोद कुमार मिश्र ने कहा की मॉरीशस में मिनी भारत बसता है। लोग भोजपुरी बोलते हैं। उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्म और लोक संगीत में अश्लीलता परोसने वालों का दर्शकों को बहिष्कार करना होगा। ये बातें राष्ट्रीय कला सेवा संस्थान की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम ‘भोजपुरी फिल्म एवं लोक संगीत से भोजपुरी वासियों का सरोकार’ में प्रो. विनोद मिश्र ने कहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संस्थान अध्यक्ष डॉ. निर्मल श्रीवास्तव ने कहा कि हम पूर्वांचल वासी भोजपुरिया लोग हैं। भोजपुरी कला संस्कृति को बढ़ाने में हमसे जो भी मदद होगी हम करेंगे। साहित्यकार डॉ. कन्हैया सिंह ने कहा कि हम भारतीय ही अपनी भाषा को अंग्रेजी मानसिकता के नाते कई प्रकार के नाटक करते रहते हैं। हमेशा हम हिंदी को राष्ट्रभाषा के काल्पनिक पचड़े में उलझा कर रखना चाहते हैं। हिंदी के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. शशि भूषण प्रशांत ने कहा कि हमारी राजभाषा हिंदी है और मातृभाषा भोजपुरी। हम अपने नाटकों में भी अश्लीलता शब्द को स्वीकार नहीं करते थे। आज भोजपुरी फिल्मों एवं लोक संगीत के भावों को ऐसा तोड़ मरोड़ करके परोसते हैं कि अश्लीलता नजर आती है। डॉ. द्विजराम यादव ने कहा कि भोजपुरी फिल्म व लोक संगीत के स्वरूप को बिगाड़ने वाले लोगों का बहिष्कार करना चाहिए। संयोजक अरविंद चित्रांश, दुर्गा प्रसाद अस्थाना, नित्यानंद मिश्रा, एसके सत्येन, विभव श्रीवास्तव, निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ. बजरंग त्रिपाठी, प्रवीण कुमार सिंह, ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, डॉ. रविंद्र अस्थाना, डॉ. बसर, मैकस आजमी, प्रणीत श्रीवास्तव, नंद कुमार बरनवाल, अर्चना बरनवाल, डॉ. मनिंदर कुमार सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed