फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Milad Conference held in view of Eid Miladunnabi in Mubarakpur, Light shed on the prophet's teachings

मुबारकपुर में ईद मिलादुन्नबी के मद्देनजर हुआ मिलाद कांफ्रेस, नबी की सीरत पर डाली रौशनी

Tue, 27 Oct 2020 06:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Milad Conference held in view of Eid Miladunnabi in Mubarakpur, Light shed on the prophet's teachings
ईद मीलादुन्नबी पर ए फॉर अंसारी ट्रस्ट मुबारकपुर की ओर से ताज पैलेस कटरा रोड में आयोजित मीलाद कांफ - फोटो : AZAMGARH
मुबारकपुर। इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस ईद मीलादुन्नबी के उपलक्ष्य में ए फॉर अंसारी ट्रस्ट मुबारकपुर की ओर से मंगलवार की रात मिलाद कांफ्रेंस हुई। अध्यक्षता मौलाना नसीमुद्दीन अजीजी ने की। उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद का जन्मदिवस मनाने के साथ ही हमें अपने नबी की सीरत को खुद में उतारने की जरूरत है। वो अंधेरी दुनिया को इंसानियत की मशाल से रोशन करने के लिए आए थे। अल्लाह ने उन्हें मात्र मुसलमानों के लिए नहीं बल्कि संसार के हर जीव के लिए दयावान बना कर भेजा था।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता मौलाना जावेद चिश्ती ने कहा कि नबी जिस मिशन को लेकर दुनिया में आए थे उसे अपनी जिंदगी का हिस्सा बना कर दूसरों तक पहुंचना उनके लिए सच्ची मुहब्बत की निशानी है। हम दीन धर्म की बात जुबां से तो खूब करते हैं लेकिन धर्म के रास्ते से दूर भागते जा रहे हैं। ईद मिलादुन्नबी पर खुशी मनाने के बजाय नबी के नाम पर किसी भूखे के घर हफ्ते-दो हफ्ते का खाना पहुंचा दें। किसी गरीब मरीज की दवा करा दें। दो-चार लोग मिलकर किसी गरीब के ऑपरेशन का खर्चा उठा लें। अनाथ व बेसहारा बच्चे को गोद ले लें। किसी गरीब बेटी या बेटे की शादी करा दें। समापन मौलाना नईमुद्दीन अजीजी की दुआ से हुआ। चेयरपर्सन प्रतिनिधि हाजी अब्दुल मजीद अंसारी, पूर्व चेयरमैन डॉ. शमीम अहमद, गुलाम हुसैन, मजहर अली चिश्ती, अब्दुल गफ्फार आजमी, प्रेम चंद आजमी, अम्मार अदीबी, मुख्तार अहमद, मशहूद अंसारी, अनवर अंसारी, जमीर अहमद, महमूद, मकबूल अहमद कटरवी, गुफरान अहमद, अरबी अजीजी, असलम मिस्बाही आदि थे। कारी इस्माइल तबस्सुम अजीजी ने कुरआन शरीफ की तिलावत से आगाज किया। संचालन हाफिज रेयाज अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed