{"_id":"62e0c8167806ff109e2e04f4","slug":"mijwan-fashion-show-will-held-in-mumbai-on-29-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mijwan fashion show: मिजवां के परिधान पहनकर रैंप पर चलेंगे रणवीर-दीपिका, मुंबई में होगा ‘दी मिजवां कल्चर शो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mijwan fashion show: मिजवां के परिधान पहनकर रैंप पर चलेंगे रणवीर-दीपिका, मुंबई में होगा ‘दी मिजवां कल्चर शो’
Wed, 27 Jul 2022 11:16 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:16 AM IST
सार
आजमगढ़ के मिजवां गांव की महिलाएं एक बार फिर अपनी चिकनकारी हुनर का जलवा दिखाएंगी। 29 जुलाई को मुंबई में ‘दी मिजवां कल्चर शो’ का आयोजन होगा। जिसमें महिलाओं द्वारा बनाए गए परिधान को पहनकर अभिनेता रणवीर सिंह और अदाकारा दीपिका पादुकोण रैंप पर चलेंगी
विज्ञापन
ranveer singh deepika padukone
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक बार फिर मुंबई में जिले के फूलपुर के मिजवां गांव की महिलाओं को अपनी चिकनकारी हुनर का जलवा बिखेरने का मौका मिलेगा। 29 जुलाई को मुंबई में ‘दी मिजवां कल्चर शो’ होगा। इसमें फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की ओर से डिजाइन और मिजवां गांव की महिलाओं द्वारा निर्मित परिधान पहन कर अभिनेता रणवीर सिंह और अदाकारा दीपिका पादुकोण के अतिरिक्त कई अन्य फिल्मी हस्तियां रैंप पर चलेंगी। शो का शुभारंभ फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और नम्रता गोयल और अन्य करेंगे।
मिजवां वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मुंबई में सर्वप्रथम 2009 में नम्रता गोयल की ओर से फैशन शो की शुरुआत की गई थी। इसमें मिजवां गांव की संयोगिता, नेदा बानो, सखावत हुसैन और घनश्याम प्रजापति शामिल हुए थे। 1993 में मशहूर शायर कैफी आजमी ने मिजवां वेलफेयर सोसाइटी की स्थापना थी। मिजवां वेलफ़ेयर सोसायटी से संचालित कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर की महिला कारीगरों द्वारा निर्मित परिधान को मनीष मल्होत्रा डिजाइन करते हैं। सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
संस्था की ओर से खास तौर से चिकनकारी का कार्य किया जाता है। 2017 में अमेरिका के न्यूयार्क में मिजवां के नाम पर फैशन शो किया गया था। मिजवां वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष और रफ़ल्म अभिनेत्री शबाना आजमी के मुताबिक संस्था में अब 400 महिलाएं काम कर रही है। 29 जुलाई के दी मिजवां कल्चर शो में मेजवां गांव से जुड़े विनोद पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी, तृप्ति सिंह, प्रज्ञा, संयोगिता, जुगुन तारा, नीलू, खुशबू, आदि शामिल होंगे।