फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Middle injuring cash looted

अधेड़ को घायल कर नकदी लूटा

Thu, 20 Aug 2015 12:49 AM IST
संवाददाता
संवाददाता Updated Thu, 20 Aug 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Middle injuring cash looted
थाना क्षेत्र के शेरपुर बाजार के पास तीन की संख्या में बदमाश साइकल सवार अधेड़ और उसके साथी को लाठी-डंडे से पीटकर उसके पास से दस हजार रुपये और मोबाइल लेकर फरार हो गए। अधेड़ और उसका साथी मऊ जिले के चिरैयाकोट से रंगाई पुताई का कार्य कर घर जा रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अधेड़ को पीएचसी जहानागंज में भर्ती कराया। जहां डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद अधेड़ को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दूसरी तरफ पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


 पीड़ित रामअवतार (40) जहानागंज थाना क्षेत्र के अमठा गोपालपुर गांव का निवासी है। वह रंगाई पुताई का कार्य करता है। बुधवार को वह थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव निवासी अपने साथी मनोज (30) पुत्र सियाराम के साथ चिरैयाकोट साइकल से रंगाई-पुताई का काम करने गया था। काम खत्म कर दोनों साइकल से अपने घर जा रहे थे। रात करीब सवा आठ बजे के करीब जैसे ही दोनों शेरपुर बाजार पहुंचे, वहां पहले से खड़े तीन बदमाशों ने दोनों को रोका और पास में मौजूद रुपये और अन्य सामान देने को कहा। जब दोनों ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने लाठी-डंडे से मारपीटकर रामअवतार को घायल कर दिया। साथ ही रामअवतार और मनोज के पास मौजूद दस हजार रुपये और दोनों की मोबाइल लेकर फरार हो गए। किसी तरह मनोज ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जहानागंज ने घायल रामअवतार को पीएचसी जहानागंज में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने रामअवतार का प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्र में हुई इस घटना से लोगों में दहशत है। उधर पुलिस ने मनोज से तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश में जुट गई। थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि पीड़ित एक बदमाश को पहचानते हैं, पीड़ित द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed