फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Middle-aged person going to wedding ceremony dies in road accident

शादी समारोह में जा रहे अधेड़ की सड़क हादसे में मौत

Thu, 18 Feb 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged person going to wedding ceremony dies in road accident
रानी की सराय। स्थानीय कस्बा में बुधवार को सुबह नौ बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के इटैली लाटघाट निवासी 50 वर्षीय बाबूलाल सिंह पटेल धनछुला थाना कोतवाली जीयनपुर निवासी 45 वर्षीय रणविजय के साथ बुधवार की सुबह बाइक से ठेकमा बाजार रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बाइक सवार दोनों लोग रानी की सराय कस्बा में ही पहुंचे थे कि ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में बाबूलाल सिंह पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रणविजय गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर रानी की सराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। हादसे में मृत बाबूलाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन के साथ भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर बाबूलाल के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed