फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Middle-aged missing for seven years found in Maharashtra

सात वर्ष से लापता अधेड़ महाराष्ट्र में हुआ बरामद

Mon, 22 Nov 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged missing for seven years found in Maharashtra
मेंहनगर। बछवल गांव से सात साल पूर्व लापता हुआ व्यक्ति मुंबई में बरामद हो गया है। इसकी जानकारी मिलने पर उसकी बहन उसे लेने के लिए मुंबई पहुंच गई।
विज्ञापन

गोरख सिंह (50) 13 साल की उम्र से ही अपने बहन-बहनोई के साथ रायपुर काजीमली गांव में रहता था। सात साल पहले वह अचानक गायब हो गया। इसके बाद से बहन व बहनोई उसे खोजने में जुटे थे। शुक्रवार को वह मुंबई में लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पर देखा गया। सुल्तानपुर जनपद निवासी दिव्यांशु त्रिपाठी से बातचीत के दौरान उसने खुद को आजमगढ़ निवासी बताया। दिव्यांशु ने उससे ज्यादा पूछताछ करनी शुरू की तो उसने अपने बहन-बहनोई के बारे में जानकारी दी। दिव्यांशु ने उसके मिलने कती सूचना बहन को दी। शनिवार को ही बहन मुंबई रवाना हो गई। रविवार को वह दिव्यांशु के यहां से गोरख को साथ लेकर मुंबई में ही रिश्तेदार के यहां पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed