फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Middle-aged man killed by wild boar, eight injured in attack

Azamgarh News: जंगली सुअर ने अधेड़ को मार डाला, हमले में आठ घायल

Sat, 24 Feb 2024 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man killed by wild boar, eight injured in attack
थाना क्षेत्र के बस्ती गांव में शुक्रवार की सुबह जंगली सुअर ने अधेड़ को मार डाला। वहीं अधेड़ को बचाने पहुंचे पांच लोगों को भी सुअर ने घायल कर दिया। इसके बाद वह मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गांव करपिया में दो लोगों और भुसुड़ी में एक व्यक्ति को भी घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम जंगली सुअर को पकड़ने की कवायद में जुटी है।
विज्ञापन

जहानागंज क्षेत्र के ग्राम बस्ती निवासी बंगाली 58 वर्ष अपने घर से खेत जाने के लिए निकले। अभी वह दरवाजे पर ही थे कि जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया। इसमें बंगाली बुरी तरह से जख्मी हो गरे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जंगली सुअर से बंगाली को बचाने पहुंचे गांव के गुलशन 18, सुभाष 50, चंद्रबली 55, श्यामदेव 50 और रामकृति 50 वर्ष को भी सुअर ने काटकर जख्मी कर दिया। इसके बाद वह मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भुसुड़ी गांव में पहुंचा जहां उसने गांव निवासी त्रिलोकी 50 वर्ष को काटकर जख्मी कर दिया। इसके बाद वह करपिया गांव में पहुंचा जहां उसने गांव निवासी राजनाथ 28 वर्ष और दीपक 15 वर्ष को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव पर भर्ती कराया गया ,जहां उपचार चल रहा है। वहीं दो लोगों सुभाष और रामकृति की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंती। पुलिस ने बंगाली के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि वन विभाग की टीम जंगली सुअर को पकड़ने की कोशिश में लग गई। मृतक राजगीर का काम करता था। परिवार में पांच बेटियां व एक पुत्र हैं। पत्नी मेवाती देवी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed