Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mid-day meal funds have not been received for two months.

Azamgarh News: दो महीने से नहीं आया मिड डे मील का धन

Wed, 12 Nov 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal funds have not been received for two months.
जहानागंज। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की थाली में अब भोजन की जगह चिंता परोस दी गई है। जिले के परिषदीय स्कूलों में अगस्त 2025 के बाद से मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) का बजट नहीं आया है। धनराशि न मिलने से विद्यालयों में बच्चों के निवाले पर संकट गहराने लगा है। दुकानदारों ने अब उधार राशन देना भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन

जनपद में कुल 2706 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 1724 प्राथमिक, 524 कंपोजिट और 458 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इन स्कूलों में लगभग साढ़े तीन लाख बच्चे नामांकित हैं। सरकार प्राथमिक स्तर के प्रति छात्र पर प्रतिदिन 6.78 और उच्च प्राथमिक स्तर के प्रति छात्र पर 10.17 रुपये का खर्च वहन करती है।
विज्ञापन

बजट न आने से विद्यालयों में प्रधान और प्रधानाध्यापक अपनी जेब से खर्च कर या उधार लेकर भोजन बनवा रहे हैं। कई महीने का उधार होने के कारण अब दुकानदार भी उधार देने से इन्कार रहे हैं। ऐसे में प्रधान और प्रधानाध्यापकों के समक्ष परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहानागंज विकासखंड के सभी परिषदीय विद्यालय और एडेड विद्यालय में मध्याह्न भोजन बच्चों के लिए संचालित किया जाता है, इसमें अभी तक अगस्त 2025 तक का ही कन्वर्जन कास्ट आया है, जबकि नवंबर 2025 चल रहा है।इसलिए सारे प्रधानाध्यापक उधार लेकर बच्चों को भोजन कराते हैं और फल वितरित करते हैं।
प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय मसीह वीर महुआ शिव प्रकाश चौबे का कहना है कि अध्यापक उधार लेकर बच्चों को भोजन कराते हैं या तो अपने पास से भुगतान करते हैं। आजमगढ़ में मध्याह्न भोजन कन्वर्जन कास्ट हमेशा दो-तीन महीने का बाकी ही रहता है।
प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय सोनापुर यशवंत सिंह का कहना है कि मध्याह्न भोजन में कभी भी हम लोगों को समय से पैसा नहीं मिलता है। तीन, चार महीने तक अध्यापक उधार मांग कर या तो दुकान पर उधार लेकर कर भोजन कराते हैं।प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय ताड़ी अजय सिंह का कहना है कि आजमगढ़ में मध्याह्न भोजन कन्वर्जन कास्ट में पैसा बहुत देर से आता है जबकि महानगरों में एडवांस पैसा आता है।

अगस्त के बाद से जिले में कन्वर्जन कास्ट नहीं आया है। पहले जो बजट आया था उसे भेज दिया गया है। रही बात अप्रैल में आधे बजट की तो उसे अगले महीने के बजट के साथ सभी विद्यालयों को भेज दिया गया है। अंजनि सिन्हा, डीसी एमडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed