फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Merges in 15 meters under construction Thokar Ghaghra in 24 hours

24 घंटे में 15 मीटर निर्माणाधीन ठोकर घाघरा में विलीन

Mon, 02 Aug 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Merges in 15 meters under construction Thokar Ghaghra in 24 hours
देवार क्षेत्र के गांगेपुर में घाघरा की काटन को रोकने के लिए ठोकर बनाते श्रमिक। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में बढोत्तरी के साथ कटान जारी है। कटान करती घाघरा 24 घंटे में निर्माणाधीन 15 मीटर ठोकर को काटकर अपने आगोश में ले चुकी है। वहीं बाढ़खंड के अधिकारी रिंग बांध केे बचाने की कवायद में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को डिघिया गेज पर शाम के समय घाघरा नदी का जलस्तर 70.66 मीटर दर्ज किया गया था जो रविवार की शाम बढ़कर 70.74 मीटर हो गया। वहीं बदरहुंआ गेज शनिवार की शाम नदी का जलस्तर 71.31 मीटर दर्ज किया गया था जो रविवार की शाम को बढ़कर 71.39 मीटर हो गया। गांगेपुर ,देवारा खास राजा, अचल नगर तटवर्ती गांव में हो रही कटान से लाखों का नुकसान हुआ है। गांगेपुर गांव के सामने 15 करोड 18 लाख की परियोजना कटान को रोकने के लिए बनाई गई थी। जिसमें तीन ठोकर बनाने थे। तीनों अर्धनिर्मित ठोकर लगातार कटते जा रहे हैं। ठोकर नंबर एक पर लगभग 120 मीटर, ठोकर नंबर 2 पर 90 मीटर, ठोकर नंबर 3 पर 40 मीटर नदी काट चुकी है। गांगेपुर रिंग बांध को कटने से बचाने के लिए विभाग हर कोशिश कर रहा है। कटान की गति को देखकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। बिहार की लापरवाही से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। पत्थर, बंबूक्रेट, ईंट, बांस, बल्ली डालकर कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है। अबतक 150 ट्राली बोल्डर नदी के पानी में डालकर कटान रोका जा रहा है। रविवार को अधीक्षण अभियंता भानु प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार, सहायक अभियंता कृष्ण कुमार, धनंजय यादव, अवर अभियंता विजय जायसवाल, संजय कुमार आदि पहुंचकर कटान को रोकने के लिए हो रहे प्रयासों का निरीक्षण किए। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि किसी भी हाल में बंधे को कटने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed