फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Memorandum submitted to JD against Dios

डीआईओएस के रवैए से माध्यमिक शिक्षकों में रोष

Thu, 10 Jun 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to JD against Dios
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक से मिला और ज्ञापन सौंपकर डीआईओएस पर मनमानी का आरोप लगाया। जेडी ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बृजेश राय ने कहा कि शासन के आदेश के विरुद्ध जिला विद्यालय निरीक्षक ग्रीष्मावकाश में अध्यापकों की उपस्थिति की जांच कर रहे हैं। प्रधानाचार्य से सलीके से बात नहीं की जा रही है जो आपत्तिजनक है। जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने लिखित आदेश में केवल प्रधानाचार्य लिपिक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बुलाने का आदेश जारी किया है। प्रमुख सचिव के आदेश में भी यह स्पष्ट कहा गया है कि अध्यापक घर रहकर ऑनलाइन शिक्षण का कार्य करेंगे। इसके विपरीत जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से कहा जाता है कि यहां उनका ही आदेश चलेगा। संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र ही जांच कर इस पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में जिला मंत्री विजय कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी डा. वीरेंद्र कुमार मौर्य, डा. रमाकर सिंह, हृषिकेश मिश्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed