फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Melting increased due to rain, all schools up to class eight will remain closed even today

बारिश से बढ़ी गलन, कक्षा आठ तक के सभी स्कूल आज भी रहेंगे बंद

Wed, 29 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Melting increased due to rain, all schools up to class eight will remain closed even today
जनपद में मंगलवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। दोपहर बाद कई घंटे तक बूंदाबांदी हुई। बारिश की वजह से अब और अधिक गलन और सर्दी बढ़ने की संभावना है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 30 दिसंबर तक बंद करने का आदेश दिया लेकिन, शिक्षक और कर्मचारी स्कूल जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला रहा। कोहरे के बाद दिनभर आसमान में धुंध छाया रहा। दिन में भी लोग अलाव तापते नजर आए। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड के पास यात्री परेशान ठंड से ठिठुरे नजर आ रहे थे। दोपहर करीब दो बजे के बाद से रुक-रुककर शहर में बूंदाबांदी हुई। वहीं, ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। कई घंटे चले इस दौर से किसान बारिश से रबी की फसल को काफी फायदेमंद बता रहे थे। यह बरसात पिछली बुआई वाले गेहूं, चना, मटर, सरसों अरहर आदि फसलों के लिए काफी मुफीद साबित होगी। दूसरी ओर इस मौसम मे पशुओं को चारा पानी देने मे कठिनाई होगी। यदि यह बारिश दो एक दिन आगे तक चली तो बच्चों व बुजुर्गों को ठंड से अधिक परेशानी होगी। जबकि तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही थी। शाम करीब सात बजे से गलन बढ़ गई। दूसरे दिन बुधवार को भी बादल छाए रहे। जिससे गलन बरकरार रही। बारिश के मौसम व कड़ाके के ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने 29 व 30 दिसंबर को अवकाश घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed