{"_id":"6238a351be1e39144870eb38","slug":"meeting-of-omprakash-rajbhar-and-amit-shah-akhilesh-said-rajbhar-is-with-us","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह व ओमप्रकाश राजभर की मुलाकात पर अखिलेश ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजभर हमारे साथ, बीजेपी के लोग फैला रहे अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह व ओमप्रकाश राजभर की मुलाकात पर अखिलेश ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजभर हमारे साथ, बीजेपी के लोग फैला रहे अफवाह
Mon, 21 Mar 2022 09:39 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:39 PM IST
सार
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश राजभर व अमित शाह की मुलाकात के बारे में कहा कि यह भाजपा वालों की न्यूज हो सकती है। बीजेपी के लोग फोटो वायरल कर अफवाह फैला रहे हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और अमित शाह की मुलाकात की वायरल तस्वीर को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आखिरकार सोमवार को चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बीजेपी के लोग उनकी पुरानी तस्वीर को वायरल कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। जबकि ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर आज भी हमारे साथ मजबूती से खड़े हैं। हमारा गठबंधन नहीं टूटा है। कोई भी पार्टी हमसे अलग नहीं हुई है। भले ही हमारी सरकार नहीं बनी हो लेकिन अगली बार हम सब मिलकर जीत हासिल करेंगे। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सोमवार को आजमगढ़ में पूर्व मंत्री एवं नवनिर्वाचित विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर व अमित शाह की मुलाकात को लेकर किए गए सवाल पर खुलकर बात की। मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा कि यह भाजपा वालों की न्यूज हो सकती है। ओमप्रकाश राजभर आज भी समाजवादी पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं। बीजेपी के लोग फोटो वायरल कर अफवाह फैला रहे हैं।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर के अलावा मिलकर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने वाली अन्य पार्टिंयां भी आज हमारे साथ खड़ी हैं। हमारा गठबंधन अभी भी है और भविष्य में हम सब मिलकर बीजेपी को हराएंगे। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद सभी कयास पर ताले लग गए हैं।