फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Medical college transformed into COVID dedicated Hospital

कोविड समर्पित अस्पताल में तब्दील हुआ आजमगढ़ का मेडिकल कालेज

Sun, 03 May 2020 04:51 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Medical college transformed into COVID dedicated Hospital
कोविड अस्पताल। - फोटो : PTI
आजमगढ़ राजकीय मेडिकल कालेज अब कोविड समर्पित अस्पताल में तब्दील हो गया है। यहां अब सिर्फ कोरोना संक्रमण से संबंधित मरीजों का ही इलाज किया जाएगा। यहां इलाज के लिए आने वाले अन्य मरीजों को अब जिला अस्पताल भेजा जाएगा। अस्पताल की पूरी ओपीडी अब कोरोना संक्रमण से संबंधित मरीजों के लिए ही आरक्षित रहेगी।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि राजकीय मेडिकल कालेज में इस समय आइसोलेशन वार्ड और क्वारंटीन वार्ड स्थापित है। अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव मिले सभी आठ मरीजों का इलाज यहीं किया गया। चार अब तक पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं तो शेष चार की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन


शासन ने राजकीय मेडिकल कालेज को कोविड समर्पित अस्पताल के रुप में तब्दील करने का फरमान जारी किया है। अब तक यहां कोरोना से संबंधित मरीजों की ओपीडी अलग चलती थी और सामान्य ओपीडी में अन्य मरीजों को देखा जाता था लेकिन अब जब शासन ने इस अस्पताल को कोविड समर्पित कर दिया है तो अब यहां अन्य मरीज नहीं देखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ कोरोना संक्रमण से संबंधित मरीजों को ही यहां इलाज की सुविधा मिलेगी। फिलहाल जो नॉन कोविड मरीज यहां भर्ती हैं, उन्हें धीरे-धीरे कर जिला अस्पताल भेजा जा रहा है और यदि वे ठीक हो चुके हैं तो उन्हें छुट्टी दी जा रही है। जो भी नए नॉन कोविड मरीज आ रहे हैं, उन्हें अब जिला अस्पताल भेजा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed