फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mayawati tweet on police harassment on azamgarh palia case

आजमगढ़: पलिया मामले में प्रियंका के बाद मायावती का ट्वीट, कहा- पुलिस ने पीड़ितों का उत्पीड़न किया, कार्रवाई करे सरकार

Tue, 06 Jul 2021 04:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 06 Jul 2021 04:44 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में एक दो पक्षों में छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान जब मौके पर पुलिस पहुंची तो पुलिस तो उन पर ग्रामीणों पर हमला कर दिया। आरोप है कि इसके बाद प्रधान समेत आधा दर्जन लोगों के घरों में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
Mayawati tweet on police harassment on azamgarh palia case
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

विस्तार

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में छेड़खानी के बाद पुलिस टीम पर हमले और बाद में की गई पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में चार दिन से चल रहे धरने को प्रियंका गांधी के बाद मायावाती का भी समर्थन मिला है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि आजमगढ़ पुलिस ने पलिया गांव के पीड़ित लोगों को न्याय देने के बजाय उन पर ही अत्याचारियों के दबाव में आकर जुल्म-ज्यादती की है। साथ ही उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया है, जो अति-शर्मनाक है। सरकार इस घटना का शीघ्र संज्ञान ले और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। साथ ही पीड़ितों की आर्थिक भरपाई करे। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बीएसपी का एक प्रतिनिधिमंडल श्रीगया चरण दिनकर, पूर्व एमएलए के नेतृत्व में पीड़ितों से मिलने शीघ्र ही गांव का दौरा करेगा।

विज्ञापन


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने इस प्रकरण को ट्वीट कर इसे सरकार की दलित विरोधी मानसिकता का परिचायक बताया था। उन्होंने पीड़ितों को मुआवजा देने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


यह है मामला
रौनापार के पलिया गांव में कुछ दिनों पूर्व दो पक्षों में छेड़खानी को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस टीम मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया था। आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने प्रधान समेत आधा दर्जन लोगों के घरों में तोड़फोड़ की। इस मामले में 16 नामजद और 100 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज है। वहीं शनिवार से गांव की महिलाओं ने पुलिस उत्पीड़न खिलाफ गांव में धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानपति अपने साथियों के साथ छेड़खानी कर रहा था। एक व्यक्ति वीडियो बनाने लगा तो उसकी पिटाई कर दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी प्रधानपति ने हमला किया। इस मामले में पुलिस तो पीड़ित व्यक्ति की तरफ से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने कोई तोड़फोड़ नहीं की। महिलाओं की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। -सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed