फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mau tops in e-KYC of MNREGA workers, Ballia lags behind

Azamgarh News: मनरेगा श्रमिकों के ई-केवाइसी में मऊ शीर्ष पर बलिया फिसड्डी

Sun, 07 Dec 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mau tops in e-KYC of MNREGA workers, Ballia lags behind
मंडल में मनरेगा मजदूरों के ई-केवाइसी की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। अभी तक मंडल में मऊ 55.51 फीसदी के साथ शीर्ष पर है तो वहीं बलिया में 26.91 फीसदी ही ई-केवाइसी हो पाई है। वहीं आजमगढ़ में 36.85 फीसदी कार्य पूरा हो पाया है।
विज्ञापन

कार्यस्थल पर एनएमएमएस एप के जरिए एक-एक श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी लगाई जा रही है। ताकि वास्तविक सक्रिय श्रमिकों की पहचान की जा सके।
ई-केवाईसी के दौरान मनरेगा श्रमिकों का आधार आधारित फेस प्रमाणीकरण होगा। इसके अलावा इस प्रक्रिया में केवल फोटो ही नहीं बल्कि, श्रमिक को कैमरे के सामने पलक झपकाने, हाथ हिलाने आदि जैसी गतिविधि भी करनी है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि व्यक्ति जीवित है।
विज्ञापन

सत्यापन उसी स्थान पर होगा, जहां मजदूर काम कर रहा होगा। प्रमाणीकरण के बाद मजदूर के जीवित होने का प्रमाण पत्र खुद वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगा।

फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम
ऐसे मामले संज्ञान में आते हैं कि पंजीकृत श्रमिकों की जगह दूसरे श्रमिकों से काम लिया जाता है। लिहाजा पात्र श्रमिकों को साल में 100 काम नहीं मिल पाता है। इसी को ध्यान में रखकर शासन की ओर से नई ई-केवाईसी प्रणाली के लागू की गई है। इस नई व्यवस्था के बाद फर्जीवाड़ा रोकने में मदद मिलेगी। कार्यस्थल पर ही मजदूर के चेहरे का प्रमाणीकरण होगा। सही श्रमिक नहीं है तो फेस प्रमाणीकरण फेल हो जाएगा। इससे न तो उसकी उपस्थिति लग सकेगी और न ही कार्य दिवस का भुगतान संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला - सक्रिय श्रमिक - हुई ई-केवाइसी
आजमगढ़ - 3,06,096 - 1,12,763
मऊ - 1,64,550 - 91,333
बलिया - 1,83,309 - 49,216

सक्रिय मनरेगा जॉब कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी करानी जरूरी है। इसके लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की तरफ से विकसित एनएमएमएस और आधार फेस प्रमाणीकरण एप का उपयोग किया जा रहा है। 31 दिसंबर तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। -राम उदरेज, डीसी मनरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article