{"_id":"5fe750418ebc3e3f755e0112","slug":"mau-s-youth-found-dead-sleep-in-teen-shed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: टीन शेड में सोया मऊ का युवक मिला मृत,परिजनों ने ठंड से मौत की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: टीन शेड में सोया मऊ का युवक मिला मृत,परिजनों ने ठंड से मौत की जताई आशंका
Sat, 26 Dec 2020 08:31 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 26 Dec 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार बाजार स्थित टिनशेड में पतली चादर ओढ़ कर सोया युवक शनिवार सुबह मृत मिला। परिजनों और बाजार वासियों ने ठंड से मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मऊ जिले के मधुबन थाना अंतर्गत जजौली गांव निवासी संतोष वर्मा (42) रिश्तेदारी में कांखभार गांव आया था। वहां से शुक्रवार को दिन में वह निकला और जाने कब कांखभार बाजार पहुंच कर टिनशेड में सो गया। वहां वह सुबह मृत मिला।
विज्ञापन
जानकारी होने पर रिश्तेदार रिंटू वर्मा पहुंचे और शव की पहचान की। लोगों ने ठंड से मौत की आशंका जताई है। एसओ रौनापार नवल किशोर ने बताया कि संतोष शराब पीकर रात में टिनशेड में सो गया था। वहां उसकी मौत हो गई। मौत ठंड से हुई है अथवा किसी और वजह से, पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो जाएगा। संतोष को दो पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन