फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Massive firecrackers recovered among the population in Azamgarh

आजमगढ़ में आबादी के बीच भंडारण किए गए भारी मात्रा में पटाखे बरामद-

Mon, 09 Nov 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Massive firecrackers recovered among the population in Azamgarh
आजमगढ़। अवैध रुप से आबादी के बीच पटाखों के भंडारण की सूचना पर पुलिस महकमे ने रविवार की रात कई जगहों पर छापा मारा। देर रात से अगले दिन तक चली इस कार्रवाई में तीन जगहों से भारी मात्रा में अवैध रुप से भंडारण किए गए पटाखे बरामद किए गए। तीन लोगों के पकड़े जाने की भी सूचना है लेकिन पुलिस ने अभी नाम का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि शहर के मुकेरीगंज में कई स्थानों पर दीपावली के मद्देनजर अवैध रुप से आबादी के बीच पटाखों का भंडारण किया गया है। इस सूचना पर पुलिस महकमा एसपी के निर्देश पर सक्रिय हो गया। रविवार की रात नौ बजे अचानक ही शहर कोतवाली पुलिस मुकेरीगंज में पहुंच गई और कई मकानों पर छापा मारा। मुकेरीगंज मुहल्ले में तीन जगहों पर भारी मात्रा में अवैध रुप से भंडारण किए गए पटाखे बरामद हुए। पटाखों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं तीन लोगों को हिरासत में भी लिए जाने की सूचना है लेकिन महकमा अभी नाम नहीं खोल रहा है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आबादी के बीच अवैध रुप से पटाखा स्टोर करने से हादसे की आशंका होती है। मुकेरीगंज मुहल्ले में पूर्व में पटाखों के चलते बड़ा हादसा हो चुका है। इसके बाद भी इस मुहल्ले में पटाखों के अवैध भंडारण की सूचना मिली। इस आधार पर छापा मारा गया। कार्रवाई अभी जारी है। भारी मात्रा में पटाखे बरामद भी हुए हैं लेकिन अभी कार्रवाई जारी होने के चलते सही आंकड़ा बता पाना संभव नहीं है। कार्रवाई पूर्ण होने के बाद पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। शहर ही नहीं ग्रामीणांचल में भी जहां ऐसे अवैध रुप से भंडार की सूचना मिल रही है। वहां भी कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed