Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mass marriage: 140 couples married

सामूहिक विवाह : 140 जोड़ों की रचाई शादी

Tue, 25 Nov 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mass marriage: 140 couples married
05 जहानागंज में सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते अति​​थिगण। संवाद - फोटो : विहिप व बजरंगदल के पदा​धिकारी को समझाते नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी । संवाद।
जहानागंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को जहानागंज ब्लाॅक के मैदान में 140 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। सुबह से दोपहर तक चले कार्यक्रम में विभिन्न जाति-धर्म के जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह संस्कार पूरे किए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह और ब्लॉक प्रमुख रमेश कन्नौजिया ने दीप जलाकर विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्रुव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 60,000 रुपये की सहायता राशि चेक के माध्यम से दी जा रही है। इसके साथ ही रजाई, गद्दा, बक्सा, भोजन बनाने के बर्तन आदि आवश्यक गृहस्थी सामग्री भी वितरित की गई। मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और नवविवाहित जोड़ों को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। विवाह समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे के प्रति सम्मान और दांपत्य कर्तव्यों के प्रति जागरूक दिखाई दिए। इस अवसर पर अरविंद जायसवाल, अखिलेश सिंह, डब्बू सिंह, आनंद गुप्ता, सूर्यभान राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed