फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   mason died after falling in the canal

Azamgarh News: नहर में गिरकर राजगीर की मौत

Sat, 15 Jul 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
mason died after falling in the canal
बरदह थाना क्षेत्र के बरौना बाजार से गुजरी शारदा सहायक खंड 23 रजवाहा नहर में गिर कर डूब जाने से राजगीर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
विज्ञापन

लीलाई गांव निवासी संतलाल बिंद 55 राजगीर का काम करता था। शनिवार को दिन में वह बरौना बाजार से गुजरे शारदा सहायक खंड 23 की नहर पुलिया से गुजर रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर पुलिया से नहर में गिर गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगो ने उसे नहर से निकाला और इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों की सूचना पर बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को सूचना देने पर वे भी आ गए। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। मृतक तीन पुत्री व चार पुत्रों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वह राजगीर का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed