फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Masked woman absconding after snatching Asha worker's bag in broad daylight

Azamgarh News: दिनदहाड़े आशा कर्मी का बैग छीन नकाबपोश महिला फरार

Tue, 16 May 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Masked woman absconding after snatching Asha worker's bag in broad daylight
थाना से चंद कदम की दूरी पर खरीदारी कर रही आशा बहू का बैग छीन कर नकाबपोश महिला फरार हो गई। चंद कदम की दूरी पर हुई छिनैती की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बैग में पैसों के साथ ही मोबाइल व जरूरी कागजात आदि मौजूद थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। मेहदवारा गांव निवासिनी गीता देवी सीएचसी पर पर आशा बहू है। मंगलवार को ड्यूटी से खाली होने के बाद वह कुछ अन्य आशा बहूओं के साथ एक दुकान पर सामान खरीद रही थी। इसी दौरान पीछे से पहुंची एक नकाबपोश महिला ने उसका बैग झपटा और फरार हो गई। कुछ दूरी पर एक बाइक सवार मौजूद था, जिस पर नकाबपोश महिला बैठ गई और फिर दोनों भाग निकले। गीता के शोर मचाने पर काफी संख्या में लोग जुट गए। दिनदहाड़े हुई छिनैती की घटना से अहरौला थाना पुलिस में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस पहुंची और आसपास लगे सीसी टीवी के फुटेज खंगालने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed