फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Marwari youth forum ready to help people

लोगों की मदद को तैयार मारवाड़ी युवा मंच

Mon, 31 May 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Marwari youth forum ready to help people
मारवाड़ी युवा मंच आजमगढ़ शाखा की वर्चुअल बैठक सोमवार को हुई। जिसमें शाखा द्वारा जनमानस के लिए कोरोना महामारी के समय में कोरोना के शुरुआती लक्षण के दौरान निर्धारित दवाइयों का निशुल्क वितरण करने के लिए चर्चा की गई। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर फोन करने वाले को मदद की जाएगी। जिले में सर्वप्रथम मारवाड़ी समाज के द्वारा संस्था को उपलब्ध कराए गए ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। संस्था ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर के माध्यम से जिस किसी को भी ऑक्सीजन की जरूरत होगी उनकी सहायता करेगी एवं बहुत ही कम कीमत में ऑक्सीमीटर भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि जिस किसी को भी दवाई एवं ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर या ऑक्सीमीटर की आवश्यकता हो वह गोपाल डालमिया- 9415840781, अंकुर रूंगटा- 9559235545 और अनुज बैरासिया- 9889369827 के मोबाइल पर संपर्क कर सकते हैं। दवाई एवं कंसेंट्रेटर की सुविधा पुरानी कोतवाली स्थित रूंगटा मेडिसिन पर मिलेगी। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज की अग्रणी संस्था श्री राणीसती श्याम भक्त मंडल, श्री दादी परिवार, श्री चावो वीरो दादी परिवार, श्री मारवाड़ी धर्मशाला समिति एवं मारवाड़ी समाज का विशेष योगदान रहा। वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष प्रत्यूष डालमियां व संचालन अविनाश जालान ने किया। बैठक में गोपाल डालमिया, अजीत रूंगटा, विष्णु रूंगटा, संदीप सराफ, आकाश बैरासिया, प्रकाश अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed