फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman triple talaq given over phone and evicted from home in azamgarh police filed case

आजमगढ़: विवाहिता को घर से निकाला, फोन पर दिया तीन तलाक, दो बच्चियों की मां है पीड़िता

Thu, 18 Nov 2021 09:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 18 Nov 2021 09:09 PM IST
सार

पीड़िता की तहरीर पर आजमगढ़ के रानी की सराय थाने की पुलिस ने दर्ज किया है। विवाहिता ने दहेज के लिए ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Married woman triple talaq given over phone and  evicted from home in azamgarh police filed case
तीन तलाक (सांकेतिक) - फोटो : डेमो

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाने में बृहस्पतिवार को तीन तलाक का एक मुकदमा पंजीकृत किया गया। तहरीर में पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने व पति पर फोन कर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


रानी की सराय थाना के आंवक गांव निवासी मास्टर अबुल वफा ने अपनी पुत्री सिद्दिका बानो का निकाह पांच साल पूर्व सरायमीर थाना क्षेत्र के रहने वाले तनवीर के साथ किया था। निकाह में पांच लाख नगद के अलावा लगभग इतनी ही कीमत के सामान बतौर उपहार दिए गए थे।
विज्ञापन


पीड़िता सिद्दिका के अनुसार निकाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सास इशरत जहां, ससुर रिजवान, ननद मरियम व पति के मामा आतिफ अक्सर ही उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। वह दो पुत्रियों की मां है। इसमें एक बच्ची दो साल व एक अभी एक माह की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि तीन सितंबर को उक्त लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकला दिया। वह अपने मायके में बच्चियों के साथ रह रही है। इस बीच बुधवार को पति ने उसे फोन कर तीन तलाक भी दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed