फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman swinging from the fan with the help of sari, died

साड़ी के सहारे पंखे से झूली विवाहिता, हुई मौत

Fri, 06 Aug 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Married woman swinging from the fan with the help of sari, died
कप्तानगंज। स्थानीय कस्बा की एक विवाहिता ने बृहस्पतिवार को घर के ऊपरी तल स्थित कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेरवां गांव निवासी चंडी प्रसाद ने अपनी मंजुला (26) का विवाह 30 नवंबर 2020 को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भितेहरा गांव निवासी मनीष गुप्ता से किया था। मनीष कप्तानगंज कस्बा में महराजगंज रोड पर दो तल्ले मकान में परिवार के साथ रहता था। मकान के निचले तल में वह पशु आहार सामग्री की दुकान करता था। बृहस्पतिवार की सुबह मंजुला के सास-ससुर पूजा करने पैतृक गांव भितेहरा चले गए थे। पति नीचे दुकान पर बैठा था। दोपहर में दो बजे के लगभग वह खाना खाने के लिए जब मकान के ऊपरी तल पर गया तो पत्नी को साड़ी के सहारे पंखे से लटकता पाया। पत्नी को इस हाल में देख कर उसे होश उड़ गए। तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए ले गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर ससुराल वालों ने घटना की सूचना मायके भी दे दी। पिता चंडी प्रसाद मौके पर पहुंचे तो दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। इस पर कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका पांच माह की गर्भवती भी बतायी जा रही है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

मायके वालों की सूचना पर विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-गोपाल स्वरूप बाजपेई, सीओ बूढ़नपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed