फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman dies, three including husband in custody

Azamgarh News: विवाहिता की मौत, पति सहित तीन हिरासत में

Sat, 24 Jun 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies, three including husband in custody
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर दयालपुर निवासिनी विवाहिता आरती चौहान 24 पत्नी राहुल चौहान की अबूझहाल में शुक्रवार को मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति सहित सास-ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया है। विवाहिता के पिता संजय चौहान मोहल्ला बेल चौरा थाना सराय लखंसी मऊ ने बताया कि उसकी लड़की की शादी 24 जून 2019 में हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद उसे एक संतान हुई। जिसके बाद सास, ससुर, पति और ननद ने दो पहिया गाड़ी और दो लाख नगद की मांग शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो लड़ाई, झगड़ा और मारपीट की जाने लगी। इसके बाद उन्होंने लड़की को मायके बुला लिया। लेकिन पंचायत के बाद वह फिर ससुराल गई। इसके बाद भी ससुराल वाले उसे दहेज के लिए मारते पीटते रहे। बृहस्पतिवार की रात ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। तहरीर में संजय चौहान ने पति राहुल चौहान, सास शीला, ननद पूनम व सोनम के साथ ससुर मुसाफिर चौहान को आरोपी बनाया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी को हिरासत में ले लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष मुरारी मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed