फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman dies in suspicious condition, accused of murder

संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 28 Jul 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies in suspicious condition, accused of murder
पवई। स्थानीय थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासिनी एक विवाहिता की मंगलवार की रात संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दिया। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना अंतर्गत मरून किशुनदासपुर ग्राम निवासी सोमनाथ पुत्र जोखू ने अपनी पुत्री 23 वर्षीया चंद्रिका का विवाह 15 जून 2020 को पवई थाना के सलारपुर गांव निवासी अंगद से किया था। मंगलवार की रात चंद्रिका की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतका के पति अंगद ने मायके वालों को मौत की सूचना देने के बजाय यह बताया कि चंद्रिका बीमार है। उसकी हालत गंभीर है। इस सूचना पर परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे तो चंद्रिका को घर में मृत हाल में पाया। जिस पर पिता सोमनाथ ने घटना के बाबत पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पिता ने पति अंगद, ससुर राम जियावन, देवर सूरज व सास गायत्री के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पिता का यह भी आरोप है कि दहेज में ढाई लाख की मांग की जा रही थी। पचास हजार नकद के साथ अन्य सामान भी दिया था। इसके बाद भी ढाई लाख नकद न दे पाने के चलते ससुराल वालों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सीओ फूलपुर जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। शव पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed