{"_id":"65bcdc8a39e9bf480f0e9979","slug":"married-woman-death-under-suspicious-circumstances-in-azamgarh-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, पिता ने ससुरालियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, पिता ने ससुरालियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
Fri, 02 Feb 2024 05:51 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 02 Feb 2024 05:51 PM IST
सार
मामला दीदारगंज थाना के डिघिया गांव का का है। महिला की मौत के बाद जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे पिता ने थाने पर सूचना देते हुए ससुरालियों पर बेटी के प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
azamgarh news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीदारगंज थाना क्षेत्र के डिघिया गांव में एक विवाहिता की संदिध अवस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पिता ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं मृतका के पति ने महिला की बेड से गिरने से मौत बताया है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
डिघिया गांव निवासिनी ललिता देवी (30) पत्नी सुरेंद्र यादव की गुरुवार की देर रात संदिग्धावस्था में मौत हो गई। ललिता की मौत की सूचना पर पिता विजय लाल यादव निवासी ईसरपार खास थाना तहबरपुर भी मौके पर पहुंच गए। पिता ने ससुराल वालों पर बेटी के प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सूचना दीदारगंज थाने पर दी।
विज्ञापन
जानकारी होने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं मृतका के पति सुरेंद्र का कहना है कि रात में वह बेड से गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका एक डेढ़ साल के पुत्र की मां थी।
विज्ञापन
क्या कहती है पुलिस
मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-अखिलेश कुमार, थानाध्यक्ष दीदारगंज