फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman commits suicide

फांसी लगा विवाहिता ने की आत्महत्या

Fri, 07 May 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के कुरसौली गांव मे एक महिला ने शुक्रवार को दिन में फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे मृतका के भाई ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अम्मा गांव निवासी लग्गू पासवान ने अपनी पुत्री विद्यावती देवी (34) का विवाह रौनापार थाना क्षेत्र के कुरसौली गांव निवासी सरफू पासवान से किया था। शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। शुक्रवार की सुबह विद्यावती साड़ी का फंदा बना छत के चुल्ले से लटक गई। जब तक परिजनों को इस बात की जानकारी होती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होते ही मृतका का भाई अभिमन्यु मौके पर पहुंचा और पति सरफू समेत परिवार के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची रौनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतका दो पुत्र व एक पुत्री की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed