फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Markets decked out with chunris and flowers for Navratri.

Azamgarh News: नवरात्र पर सज गया चुनरी और फूलों का बाजार

Fri, 09 Oct 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Markets decked out with chunris and flowers for Navratri.
नवरात्र को लेकर पूजा सामाग्री की सजी दुकान। संवाद
शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रहा है। मां दुर्गा की आराधना के इस पर्व को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों से लेकर बाजारों तक नवरात्र की रौनक दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन

पूजन सामग्री की दुकानों पर चुनरी, फूल-माला, नारियल, धूप-अगरबत्ती और अन्य धार्मिक वस्तुओं की बिक्री के लिए दुकानें सज गई हैं। बाजार में खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य चौक, रैदोपुर, सिधारी सहित प्रमुख बाजारों में नवरात्र की तैयारियों को लेकर जगह-जगह अस्थायी स्टॉल लगाए गए हैं। इन दुकानों पर मां दुर्गा की चुनरी, फूल-माला, धूप, अगरबत्ती, श्री दुर्गा चालीसा, मां दुर्गा की मूर्तियां, पीतल के लोटे, घंटियां, डलिया और खटोले सहित पूजन में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न सामग्री उपलब्ध है। श्रद्धालु अपनी जरूरत के अनुसार पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। पहले दिन कलश स्थापना के साथ ही घरों और मंदिरों में विधि-विधान से पूजा शुरू होगी। इसे देखते हुए श्रद्धालु पूजन सामग्री जुटाने में लगे हैं। कई लोग चुनरी, नारियल, रोली, कलावा और फूल-माला की खरीदारी कर रहे हैं, जबकि व्रत रखने वाले लोग पूजा और फलाहार से जुड़ी जरूरी वस्तुओं की व्यवस्था में जुटे हैं।
नवरात्र को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है। पर्व के दौरान सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में बाजारों में भी रौनक बढ़ने के आसार हैं। मां दुर्गा की आराधना के साथ शुरू होने वाले नौ दिवसीय पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई देने लगा है।

00
कोलकाता की बनी मां दुर्गा की मूर्तियों की मांग ज्यादा
शारदीय नवरात्र को लेकर बाजार में मां दुर्गा की मूर्तियों की मांग बढ़ गई है। शहर के मुख्य चौक पर पूजन सामग्री की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। विक्रेता प्रियांशु ने बताया कि कोलकाता से मंगाई गई मां दुर्गा की मूर्तियां लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। शेर पर सवार मां दुर्गा की इन मूर्तियों की फिनिशिंग और साज-सज्जा आकर्षण का केंद्र है। नौ दिनों तक व्रत रखने वाले श्रद्धालु इन मूर्तियों की अधिक खरीदारी कर रहे हैं। इनकी कीमत 350 रुपये से शुरू होकर 650 रुपये तक है।
00
सामान- दाम
सामान
दाम (रुपये)
छोटी चुनरी
10-50
बड़ी चुनरी
950-1200
मूर्ति
350-650
पीतल का लोटा
200-350
पीतल की घंटी
150-200
माला
100-250
पूजा डलिया
600-700
खटोला
150-250
नारियल
40-60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed