फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Markets decked out for Karwa Chauth; women flock in for shopping

Azamgarh News: करवा चौथ को लेकर सजे बाजार, खरीदारी को उमड़ रहीं महिलाएं

Mon, 26 Oct 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Markets decked out for Karwa Chauth; women flock in for shopping
आजमगढ़। करवा चौथ का पर्व नजदीक आने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत की तैयारियों में जुटी हैं। साड़ी, कपड़े और शृंगार के सामान की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

दुकानों पर भी करवा चौथ से जुड़ी चीजों की मांग बढ़ गई है। पर्व तीन दिन बाद होने के कारण बाजारों में खरीदारी का सिलसिला तेज हो गया है। महिलाएं कपड़ों की दुकानों पर नई डिजाइन की साड़ियां और अन्य परिधान पसंद कर रही हैं। मुख्य चौक, तकिया, सिधारी क्षेत्र की दुकानों पर इनकी भीड़ लगने लगी है। दुकानदार गोविंद विश्वकर्मा ने बताया कि उनके यहां विभिन्न किस्म की साड़ियां उपलब्ध हैं। ये आकर्षक दामों में मिल रही हैं। महिलाएं अपनी पसंद की साड़ी निर्धारित मूल्य के अनुसार आसानी से खरीद रही हैं। कॉस्मेटिक दुकानदार शुभम मौर्या ने बताया कि करवाचौथ को लेकर दुकान पर महिलाओं की भीड़ बढ़ने लगी है। नेलपॉलिश, चूड़ी, बिंदी आदि की खरीदारी कर रही हैं। पूजन सामग्री की दुकानों पर भी रौनक दिखने लगी है।
विज्ञापन

-----------
महिलाओं को लुभा रहीं फैंसी साड़ियां
बाजार में करवा चौथ त्योहार के मद्देनजर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। दुकानों पर जयपुरी, फैंसी, कढ़ाई, बनारसी, चंदेरी, प्योर, लांचा, सूट कुर्ती सहित विभिन्न प्रकार के परिधानों की बिक्री तेजी हो गई है। पर्व पर आकर्षक दिखने के लिए महिलाएं शृंगार के सामान की खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed