{"_id":"60e733658ebc3ec30a398cc2","slug":"marketing-inspector-involved-in-black-marketing-suspended-azamgarh-news-vns599384370","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी में संलिप्त विपणन निरीक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी में संलिप्त विपणन निरीक्षक निलंबित
विज्ञापन
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अनाज की कालाबाजारी करने में संलिप्त होने, अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का सम्यक निर्वहन न करने पर बूढ़नपुर विपणन केंद्र के निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया। साथ ही जांच प्रक्रिया तक उन्हें संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय मेरठ से संबद्ध कर दिया गया। मामले की जांच के लिए संभागीय खाद्य नियंत्रक मेरठ को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विपणन शाखा बूढ़नपुर के अतरैठ स्थित गोदाम से 13 सितंबर 2020 को शाम करीब छह बजे ट्रैक्टर-ट्राली पर चना (60.33 क्विंटल कुल 120 बोरी) लेकर चालक निकला। तभी अतरैठ तिराहे के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अतरौलिया पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में चना रखकर थाना परिसर में रखवाया। विपणन निरीक्षक ने बताया कि ठेकेदार के प्रतिनिधि को खाद्यान्न संचरण प्रपत्र के माध्यम से 120 बोरी चना प्राप्त किया गया है। स्थानीय लोगों ने कालाबाजारी की शिकायत उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर से की तो उन्होंने जांच कराई। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक से संबंधित सात उचित दर विक्रेताओं के स्टाक का सत्यापन कराया गया, जिसमें कोटेदारों के स्टॉक में आवंटित चना प्राप्त होना पाया गया। जांच के दौरान विपणन निरीक्षक से ठेकेदार से हुए अनुबंध के संबंध में अभिलेख मांगे गए तो कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया जा सका। रिपोर्ट में जिन गांवों के कोटेदारों का उल्लेख है वे ग्राम एक-दूसरे से पर्याप्त दूरी पर हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि चना कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था।