फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   March out against Obama's visit

ओबामा की यात्रा के विरोध में निकाला मार्च

Sun, 25 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sun, 25 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
March out against Obama's visit
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की यात्रा के विरोध में शनिवार को वामपंथी दलों ने मेहता पार्क से प्रतिवाद मार्च निकाला। ओबामा की भारत यात्रा को देश की एकता, संप्रभुता और स्वतंत्रता के लिए गंभीर खतरा बताया गया।
विज्ञापन


प्रतिवाद मार्च मेहता पार्क से शुरू होकर कलेक्ट्री चौराहा, नेहरू हाल, रैदोपुर तिराहा, एलआईसी आफिस, डीएवी तिराहा, नगरपालिका चौराहा होते हुए मेहता पार्क पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन


मार्च में शामिल लोगों ने साम्राज्यवाद, मुर्दाबाद, दुनिया का कातिल बराक ओबामा वापस जाओ, भारतीय गुट निरपेक्ष नीति पर हमला बंदा करो, दुनिया में गरीब मुल्कों की संप्रभुता और समानता का दुश्मन बराक ओबामा वापस जाओ आदि नारे लगाए। मार्च मेहता पार्क में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। जहां वरिष्ठ सीपीआई नेता कामरेड अचरज राय के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाकपा माले के जिला प्रभारी कामरेड जयप्रकाश नारायण ने कहा कि यह ओबामा की सरकार है जिसने लीबिया, सीरिया, इराक, इरान सहित अनेक देशों में संप्रभुता को ध्वस्त कर अस्थिरता पैदा की है।

इस सरकार ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान में कट्टरपंथी ताकतों को मजबूत किया है। आरोप लगाया कि वह अमेरिका की इन नीतियों को भारत में भी लागू करने का षडयंत्र रच रहे हैं।


इस मौके पर कामरेड जियालाल, कामरेड वीराम, अनिल कुमार, अरुण कुमार, सच्चिदानंद राय, रामयाद शर्मा, श्रीकांत सिंह, रामजनम यादव, जयकिशन तिवारी, कामरेड बैजनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed