फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Many kutcha houses were frozen in the rain, three including father and son died

बारिश में कई कच्चे मकान हुए जमीदोज, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

Sat, 02 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Many kutcha houses were frozen in the rain, three including father and son died
आजमगढ़। जिले में दो दिनों से जारी बरसात कच्चे मकानों का काल बन गई है। जिले में छह से ज्यादा मकान जमींदोज हो गए। सारी गृहस्थी नष्ट हो गई और परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। मलबे में दबकर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन

मेंहनगर क्षेत्र के भिटकासो गांव में शनिवार की भोर में कच्चा मकान गिर गया। मलबे में जयप्रकाश पांडेय (60) और उनके पुत्र विकास पांडेय (22) दब गए। ग्रामीण ने मलबा हटाकर उनको बाहर निकाला लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। परिजन उनको सीएचसी मेंहनगर ले गए लेकिन वहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश की पत्नी पुष्पा भी मलबे में दब गई थीं और वह घायल अवस्था में हैं। तहबरपुर इलाके के जानकीपुर गांव में कच्चा मकान गिरने से जीरा देवी (72) मलबे में दब गईं। ग्रामीण व परिजन जब तक उसे मलबे से बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

रानी की सराय संवाददाता के अनुसार सम्मोपुर खालसा गांव निवासी धर्मेंद्र राम का कच्चा मकान गिर गया और गृहस्थी नष्ट हो गई। बरदह थाना के अहिरौली कृतमलपुर गांव में डेढ़ सौ साल पुराना बरगद का पेड़ गिर गया, जिसके नीचे दब कर एक ट्रैक्टर व झोपड़ी नष्ट हो गई। सगड़ी क्षेत्र के भुवना खुर्द गांव में कच्चा मकान गिरने से दूधनाथ का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed