फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Many hands extended help if they did not come for the last rites in azamgarh

आजमगढ़: अंतिम संस्कार के लिए अपने नहीं आए तो मदद को बढ़े कई हाथ

Sat, 08 May 2021 09:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 08 May 2021 09:43 PM IST
सार

दो चिकित्सकों और समाजसेवियों के सहयोग से बेटी ने दी मां को मुखाग्नि 
कोरोना ने छीनी ममता की छांव, पिता की पहले ही हो चुकी है मौत

विज्ञापन
Many hands extended help if they did not come for the last rites in azamgarh
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के अतरौलिया में एक किशोरी जो अभी समाज में अच्छे-बुरे का मतलब भी नहीं समझती, पलभर में ही उसके सिर से ममता की छांव छिन गई।  बेरहम इस कोरोना ने एक बेटी को अनाथ बना दिया। मां की अर्थी उठाने के लिए जब अपने आगे नहीं आए तो मदद के लिए कई हाथ आगे बढ़े। दो चिकित्सकों ने समाजसेवियों के साथ मिलकर किसी तरह शव को राजघाट पर मंगवाया। इसके बाद बेटी ने अपनी मां को मुखाग्नि दी।  

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक दिल्ली की रहने वाली एक महिला अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ महराजगंज में किराए के मकान में रहती थीं। दो वर्ष पूर्व उनके पति की भी मौत हो चुकी थी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में महिला कोरोना संक्रमित हो गई। किसी तरह से उसकी बेटी ने अपनी मां को छह मई को अतरौलिया के 100 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसकी जानकारी दिल्ली में रह रहे परिजनों को जी गई लेकिन कोविड पॉजिटिव होने के कारण कोई आगे नहीं आया। यह सब कुछ देख अतरौलिया के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अली हसन व डॉ. केके झा ने समाजसेवी विनीत सिंह रिशु के साथ मिलकर 14 वर्षीय लड़की की मदद की और उसे हिम्मत बंधाया। विनीत सिंह रीशू, श्रीकृष्णा, पवन सिंह, सैयद एहतेशाम, मो. अमीर, मो. सैफ ने किसी तरह से शव को राजघाट पर मंगवाया और बेटी ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। मानवीय संवदेना की मिसाल बन चुके विनीत सिंह रीशू व उनके साथियों की लोग सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed