फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mandalayat reprimanded five employees working without wearing masks

बिना मास्क लगाए काम कर रहे पांच कर्मचारियों को मंडलायुक्त ने लगाई फटकार

Thu, 29 Apr 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mandalayat reprimanded five employees working without wearing masks
आजमगढ़। तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त ने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई, सैनिटाइजिंग व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलायुक्त कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में पांच कर्मचारी बिना मास्क लगाए ही कार्य करते मिले। उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए 500-500 रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत अचानक अपने कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान उनके कार्यालय में दो कनिष्ठ सहायक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बिना मास्क लगाए ही ड्यूटी करते मिले। वहीं सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के कार्यालय में एवं उपनिदेशक, राष्ट्रीय बचत के कार्यालय में एक-एक कर्मचारी बिना मास्क लगाकर ड्यूटी करते मिले। उन्होंने सख्त नाराजगी जाहिर की। कहा कि पिछले एक साल से मंडलीय कोविड कंट्रोल रूम से पब्लिक एड्रेस सिस्टम द्वारा एवं अन्य प्रचार माध्यमों से सभी को मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने के प्रति लोगों को सचेत किया जा रहा है। बावजूद इसके आप सभी द्वारा कोविड-19 की गाईड लाइन की अवहेलना की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अनुशासनहीनता है। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों में मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग हर हालत में सुनिश्चित कराए। चेतावनी दी कि यदि अगले निरीक्षण में गाइड लाइन के अनुपालन में शिथिलता और लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed