{"_id":"5ff4a9ae8ebc3e2e5a1f8357","slug":"mandalayat-listened-to-complainants-in-sadar-tehsil-azamgarh-news-vns567446372","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर तहसील में मंडलायुक्त ने सुनी फरियादियों की फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर तहसील में मंडलायुक्त ने सुनी फरियादियों की फरियाद
विज्ञापन
सदर तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनवाई करते मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मंडलायुक्त वीवी पंत ने मंगलवार को सदर तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह और एसडीएम सदर गौरव कुमार लोगों की समस्या सुनते हुए मिले। इस दौरान मंडलायुक्त ने फरियादियों की फरियाद को भी सुना और 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया।
रानी की सराय विकास खंड के एक गांव के कोटेदार की पूर्व में हुई मौत के बाद जमानत धनराशि लंबित पाए जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए तत्काल कार्रवाई कर अवगत कराने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने कहा कि एसडीएम सदर द्वारा वरासत दर्ज किए जाने एवं तालाब पोखरी को अतिक्रमणमुक्त कराए जाने का जो अभियान चलाया जा रहा है उसके तहत संपूर्ण समाधान दिवस के बाद टीमों को भेजा जाएगा, जो अभियान के तहत कार्रवाई करेंगे। गांवों में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता बरतने के संबंध में मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा उसकी जांच कराकर समुचित कार्रवाई की जाएगी। पल्हना और लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 33 शिकायती पत्र आए जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। समाधान दिवस से अनुपस्थित खंड विकास अधिकारी ठेकमा, लालगंज और पल्हना के खिलाफ कार्रवाई डीएम को रिपोर्ट भेजी। इसी प्रकार थानाध्यक्ष देवगांव, गंभीरपुर, तरवां और बरदह बिना बताए अनुपस्थित रहे। एडीओ पंचायत तरवां, सहायक अभियंता पीडब्लूडी, जल निगम और बाल विकास परियोजना अधिकारी ठे कमा, प्रभारी चिकित्साधिकारी लालगंज अनुपस्थित थे। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम मार्टीनगंज बागीश शुक्ल के समक्ष 24 शिकायती पत्र आए लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
शिकायतों की भरमार, मात्र पांच का समाधान
बूढ़नपुर। संपूर्ण समाधान दिवस मात्र खानापूर्ति बनकर रह गया है। इसका नजारा मंगलवार को बूढ़नपुर तहसील परिसर में देखने को मिला। जहां लगभग तीन घंटे तक अधिकारियों ने फरियादियों की फरियाद सुनी। उनके समक्ष 219 शिकायतें प्रस्तुत हुई जिसमें से मात्र पांच का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इसमें से ज्यादातर ऐसी शिकायतें थी जिसमें शिकायतकर्ता कई बार शिकायत कर चुके थे लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका था। जबकि इस मौके पर डीएम राजेश कुमार, एसपी सुधीर कुमार सिंह, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, सीएमओ डा. एके मिश्रा आदि उपस्थित थे।