फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Man who killed a young man by trampling with four wheels arrested

चार पहिया से रौंद कर युवक की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Fri, 23 Apr 2021 08:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
Man who killed a young man by trampling with four wheels arrested
महराजगंज। एक युवक की चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने कार से ही कुचल दिया था। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाबत मृतक के चाचा ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से ही नामजद आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने एक आरोपी को बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। जीवधारी कटघरा कुढ़ही गांव निवासी पिंटू उर्फ प्रिंस यादव (30) को 20 अप्रैल की शाम कार सवार लोगों ने कुढही ढाले के पास रौंद दिया था। परिजन उसे इलाज के लिए ले गए और इलाज के दौरान देर रात युवक की मौत हो गई। परिवार वालों गांव के ही चार लोगों पर चुनावी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया। मृतक के चाचा चंद्रभूषण की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही संजय, अनिल, अखिलेश, अमरनाथ निवासी जजमनजोत, रवि निवासी अराजी करखिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। महराजगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात मुख्य आरोपी संजय गिरफ्तार करके घटना में प्रयुक्त कार बरामद की। वह सरदहां बाजार से गोपालपुर होते हुए रग्धुपुर की ओर जा रहा था। पुलिस के वाहन चेकिंग करके देखकर भागने लगा तो पुलिस दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने दावा किया संजय ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed