फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   man sold one bigha of land to repay loan of 50,000 rupees interest never stopped in azamgarh

UP: 50 हजार का सूद चुकाने के लिए बेची एक बीघा जमीन, फिर ब्याज नहीं खत्म; सूदखोरों की नजर अब घर पर

Tue, 10 Feb 2026 06:02 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 10 Feb 2026 06:02 AM IST
सार

Azamgarh News: पैसा न देने पर जान से मार देने कि धमकी दे रहे हैं। दबाव न सहन कर पाने पर पूर्व में मेरा भाई घर छोड़कर भाग गया था, बहुत प्रयास करने पर लखनऊ से वापस लाया गया।

विज्ञापन
man sold one bigha of land to repay loan of 50,000 rupees interest never stopped in azamgarh
सूदखोरों के खिलाफ ज्ञापन देने पहुंची महिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के हंसराजपुर मोहल्ला निवासिनी एक महिला ने सोमवार को सूदखोरों पर जमीन बिकवाने, रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना-पत्र सौंपा। इसमें अपने और बच्चों की सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


उसने बताया कि उसके बेटे ने 50 हजार रुपये कर्ज लिया। उसके बदले 27 लाख रुपये ब्याज जमा कर चुकी है। फिर भी सूदखोरों का सूद खत्म नहीं हुआ, अब उनकी नजर हमारे घर की जमीन पर लगी हुई है।

विज्ञापन

हंसराजपुर निवासिनी आशा देवी के पति कमलेश चौहान का निधन हो चुका है। आशा ने बताया कि उनकी चार बेटियां और दो बेटे हैं। पति की मृत्यु के बाद वह किसी तरह बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। उनके बेटे सूरज चौहान ने खरिहानी बाजार में वेल्डिंग की दुकान खोलने के लिए उसके परिचितों ने सितंबर 2022 में 50 हजार रुपये दिए थे, इसे उसने ब्याज सहित सात महीने के भीतर चुका दिया था।

आशा देवी ने आरोप लगाया कि रुपये चुकाने के बावजूद उक्त लोग दुकान पर आकर लगातार ब्याज की मांग करते रहे। रुपये न देने पर बेटे को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, दबंगों ने घर आकर महिला व उसके छोटे बच्चों को भी धमकाया और जमीन का बैनामा कराने का दबाव बनाया। डर और भय के कारण पीड़िता ने अपनी एक बीघा कीमती जमीन अपने पट्टीदार को 27 लाख रुपये में बेच दी। 

विज्ञापन

आरोप है कि उक्त जमीन की पूरी रकम आरोपितों ने अलग-अलग खातों में जबरन ले ली। जान बचाने के लिए महिला को पूरी धनराशि सौंपनी पड़ी। इसके बाद भी आरोपित लगातार घर आकर धमकी दे रहे हैं।

पीड़िता का कहना है कि सूदखोरों से परेशान होकर उसका बेटा सूरज चौहान कहीं चला गया है। मामले में पूर्व में भी प्रार्थना-पत्र दिया गया था, इस पर 5 अगस्त 2025 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी, लेकिन अब तक न तो प्रभावी कार्रवाई हुई और न ही आरोप-पत्र दाखिल किया गया। आशा देवी ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लिए गए धन को वापस कराने की मांग की है।

विज्ञापन

जिले में नया नहीं है सूदखोरी का धंधा
11 जून 2024 फूलपुर कोतवाली में पुलिस को दी तहरीर में विवेक सिंह ने बताया कि उसके भाई को मनरा गांव निवासी विपिन राय ने कुछ महीने पूर्व तीन लाख रुपये 10 फीसदी महीने ब्याज पर पर दिए थे। इसके एवज में उसके भाई से ब्लैंक चेक भी लिया और धीरे-धीरे करके खाते और नकद मिलाकर कुल 16 लाख रुपये उसके से ले लिए। इसके बावजूद अब भी 10 से 15 लाख रुपये बकाया बताकर भाई को परेशान कर रहे हैं। 

30 जुलाई 2021 फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव निवासी इब्राहिम को पैसों की जरूरत थी। उसने गोबरहा के रहने वाले अपने परिचित से पैसों का इंतजाम करने कहा। परिचित ने अपने गांव के ही एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये का कर्ज कार गिरवी रखकर दिलवा दिया। कर्ज देने वाला उसकी कार का इस्तेमाल करता रहा।

इब्राहिम के परिवार के लोग कार वापस लाने का दबाव उस पर बनाने लगे तो इब्राहिम ने कर्ज देने वाले से बात की। उसने 50 हजार कर्ज के एवज में सूद समेत 85 हजार रुपये की मांग की। रकम चुकाने पर कार ले जाने को कहा। इब्राहिम एक दिन शाम को 85 हजार रुपये घर से लेकर कर्ज उतारने की बात कहकर घर से निकला। वसूली के लिए सूदखोर ने उसे पीटकर अधमरा कर दिया और उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

यह मामला हमारे सामने आया था, इसमें पीड़िता ने बताया कि उसके लड़के ने जितना पैसा लिया था उस पैसे के साथ ही ब्याज का पैसा भी दे चुका है। अब यह लोग घर बैनामा कराना चाहते हैं। फिलहाल यह जांच का विषय है कि उनके लड़के की सोहबत कैसी थी? यह जो बोल रही हैं वह सच है या नहीं? जो जांच का विषय है। इसके लिए दोनों पक्षों को बुलाकर आमने-सामने बिठाया जाएगा। इसके बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।-डाॅ. अनिल कुमार, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed