फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Man died due to the current

करेंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Thu, 28 May 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Man died due to the current
सरायमीर। शाहपुर गांव में बृहस्पतिवार को भोर में पंखा ठीक करते समय करेंट की चपेट में आने से वीरेंद्र कुमार यादव (50) पुत्र स्व. दुखरन यादव की मौत हो गई। वहीं, हाइटेंशन लाइन से केबल छूने से कई लोगों के बिजली उपकरण भी जल गए।
विज्ञापन

शाहपुर मुहल्ले की लाइट खराब थी। बुधवार को लोगों ने इसकी सूचना लाइनमैन को दी। लाइनमैन आया और खंभे पर चढ़कर लाइन को दुरुस्त कर दिया। इस दौरान केबल एचटी लाइन से टच कर गई थी। रात में 2:30 बजे जैसे ही बिजली आई, मोहल्ले में किसी का पंखा जला तो किसी का इन्वर्टर जल गया। वीरेंद्र का भी पंखा जल गया था। रात पंखा ठीक करते समय उसकी अंगुली पंखे से टच कर गई। इसी समय उसे करेंट लग गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वीरेंद्र कोलकाता में रहकर ट्रक चलाता था। लॉकडाउन में घर आया था। बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed