फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Man arrested for shooting youth

तिलक के दिन ही युवक को गोली मारने वाला गिरफ्तार

Thu, 24 Feb 2022 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for shooting youth
थाना क्षेत्र के कौरागहनी गांव में तिलक के दिन युवक को गोली मारकर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को सिकरौर बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

कौरागहनी गांव निवासी विशाल यादव (26) पुत्र राजबहादुर यादव की 20 फरवरी को तिलक थी। उसकी दिन सुबह में गांव के ही युवक ने उसे गोली मार कर घायल कर दिया। घायल के पिता ने गांव के ही पंकज, चंद्रशेखर, अतुल के खिलाफ तहरीर दी थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी पंकज सिकरौरा बाजार में शराब ठेके पास मौजूद है और कहीं भागने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हरिहर की मड़ई में छिपा कर रखे गए तमंचा को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed