फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Maitreya Pragati Manch submitted memorandum to DM

मैत्रेय प्रगति मंच ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 24 Dec 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Maitreya Pragati Manch submitted memorandum to DM
आजमगढ़। मैत्रेय प्रगति मंच के पदाधिकारियों द्वारा वृहस्पतिवार को किसानों के लिए बनाए गए तीन काला कानून को वापस लिए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और मांगों का निस्तारण किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने सरकार से तीनों काले कानून को वापस लिए जाने, आंदोलनरत किसानों पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाए जाने, प्रदर्शन के दौरान जिन किसानों की मौत हुए उनके परिवार के लोगों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने, किसानों को 25000 आर्थिक सहायता और एक वर्ष की बिजली बिल, कृषि ऋण को माफ किए जाने, उत्तर प्रदेश में क्रय केंद्रों को न्याय पंचायत स्तर पर बनाए जाने और किसानों की उपज का पूरा मूल्य दिलाए जाने, कृषि यंत्रो पर से जीएसटी खत्म किए जाने, कृषि को उद्योग का दर्जा दिए जाने की मांग सरकार से की गई। इस मौके पर संयोजक करुणकांत मौर्य, रामजन्म मौर्य एडवोकेट, रुपचंद्र मौर्य, दीपक कुमार, रामनरायन भारती, शिवशंकर राम, कपिलदेव मौर्य, महेंद्र मौर्य, इंद्रदेव मौर्य, तेजबहादुर मौर्य, राजदेव मौर्य, जीउत मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed