फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mahila Mandal celebrated third foundation day

महिला मंडल ने खींची नेकी की लकीर : शीला श्रीवास्तव

Fri, 11 Oct 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mahila Mandal celebrated third foundation day
रोडवेज स्थित एक सभागार में महिला मंडल के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करती पालिक? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नेकी की दुकान के जरिये असहायों को लाभान्वित करने वाली सामाजिक संस्था महिला मंडल जनसेवा समिति का तीसरा स्थापना दिवस रोडवेज स्थित होटल में मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि सरोज गिरी, हीना देसाई ने किया। नई कारिणी का गठन कर आगे की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

शीला श्रीवास्तव ने कहा कि तीन वर्षों से नेकी की दुकान, नेकी की रसोई के माध्यम से महिला मंडल ने जो नेकी की लकीर खींची है वह समाज के लिए संदेश है। सचिव पूनम सिंह ने कहा कि तीन वर्षों की मियाद पूरी करना उपलब्धि है। नवगठित कार्यकारिणी में अनीता द्विवेदी अध्यक्ष, मधुमिता बनर्जी उपसचिव, सुष्मिता बनर्जी उपाध्यक्ष, डा. इंदु श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, अर्चना तिवारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। विनीता सिंह, आशा सिंह, मधु गुप्ता को संरक्षक नियुक्त किया गया। सभी को शपथ दिलाई गई। आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। अंत में महिलाओं ने डांडिया नृत्य से मां दुर्गा के चरणों में वंदन किया। हिना देसाई, नीलिमा श्रीवास्तव, आयशा खान, डा. लीना मिश्रा, विजयलक्ष्मी मिश्रा, संध्या राय, सुनीता वर्मा, आशा सिंह, अनीता द्विवेदी, डा. इन्दु श्रीवास्तव, गीता सिंह, प्रतिमा पांडेय, रीमा पांडेय, अनीता उपाध्याय, सुमन सिंह, प्रतिमा सिंह, डा. संतोष सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed