फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mahasnprk campaign informing the success formula

महासंपर्क अभियान की सफलता के बताए सूत्र

Sat, 09 May 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 09 May 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mahasnprk campaign informing the success formula
 कटरा स्थित श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें कार्यकर्ताओं को महासंपर्क अभियान को सफल बनाने के सूत्र पदाधिकारियों ने बताए गए। प्रदेश मंत्री और पूर्व विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक सदस्य जो आनलाइन पार्टी से जुड़े हैं, कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनके घर तक जाएं और उनके सुख-दुख में शामिल हों। जिला प्रमुख रामपाल सिंह ने मंडलवाल जिले के कार्यकर्ताओं का विवरण दिया। जिलाध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि आज इस कार्यशाला के बाद मंडल में 15 मई से 22 मई तक मंडलवार कार्यशाला होगी। 26 मई से दस जून तक जिले के प्रत्येक मंडल में महासंपर्क अभियान की शुरूआत होगी। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री ऋषिकांत राय ने किया। विनोद राय, श्रीकृष्णपाल, कृष्ण तिवारी, रमाकांत मिश्र, दरोगा प्रसाद सरोज, माला द्विवेदी, घनश्याम पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed