फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mahashivratri: Over 1.50 lakh devotees visited Shiva temples to have darshan of Lord Shiva.

महाशिवरात्रि : शिवालयों में 1.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए भोलेनाथ के दर्शन

Mon, 16 Feb 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: Over 1.50 lakh devotees visited Shiva temples to have darshan of Lord Shiva.
39 भंवरनाथ ​शिवमंदिर में पूजन करते भक्त। संवाद
आजमगढ़। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को जनपद भर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रसिद्ध बाबा भंवरनाथ मंदिर में भोर तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं थी। बाबा भंवरनाथ मंदिर के पुजारी गणेश गिरी ने बताया कि जनपद के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में डेढ़ लाख से अधिक भक्तों ने जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। सुबह सात बजे तक मंदिर परिसर खचाखच भर गया। श्रद्धालुओं ने भांग, धतूरा, बेलपत्र, गंगाजल, दूध, घी, शहद व चंदन अर्पित कर अभिषेक किया। शिव स्तुति आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू, कोटि नमन दिगम्बरा के साथ हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शाम को बाबा का भव्य शृंगार व आरती हुई तथा प्रसाद वितरित किया गया। नगर के ब्रह्मस्थान, मातबरगंज, अठवरिया पंचदेव महादेव, सिविल लाइन पंचदेव हनुमान मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भी जलाभिषेक व भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर में गायक कलाकार राजेश रंजन की पूरी टीम भक्ति गीतों को गाने में मशगूल रही। श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन के साथ ही भक्ति गीतों का भी लुत्फ उठाया। वहीं शाम को शृंगार मंडली ने बाबा का भव्य शृंगार किया। बाबा की भव्य आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं नगर के ब्रह्मस्थान स्थित काली मंदिर परिसर में स्थित शिव प्रतिमा पर जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा। शाम को यहां भंडारे का भी आयोजन किया गया था। मातबरगंज तिराहे पर स्थित भगवान भोलेनाथ के स्थान आकर्षक झालरों से सजाया गया था। सूर्योदय से पहले ही कांवरियों का समूह हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए अपने आराध्य शंकरजी की चौखट पर माथा टेक चुके थे। बैंडबाजों पर शिव परिवार के गुणगान हो रहा।
विज्ञापन

00
ग्रामीण इलाकों में भी जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु
मेजवांः फूलपुर के खानपुर बेलहमा गांव स्थिति भगवान शंकर मंदिर में शिव विवाह का प्रसंग और मंचन किया। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महाराजगंज में बरात में दूल्हा बने भोले बाबा के साथ उनके भक्त शामिल रहे। सगड़ीः कठैचा की कुटी, मझौवा मंदिर, मालटारी, पकवाइनार, अंजान शहीद, बाबा पातालनाथ मंदिर सहित पूरे क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की कतारें लगी रही। सरायमीरः शिव मंदिर सरायमीर एवं राम जानकी मंदिर में भव्य जलाभिषेक व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed