फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mahashivratri: Fairs will be held at 103 places, processions will be taken out from 22 places.

महाशिवरात्रि : 103 जगहों पर लगेगा मेला, 22 स्थानों से निकलेगी बरात

Sun, 15 Feb 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: Fairs will be held at 103 places, processions will be taken out from 22 places.
21 अंबारी सज कर तैयार ​शिवालय। संवाद - फोटो : 1
आजमगढ़। महाशिवरात्रि का पर्व जिले में रविवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से जिले को तीन सुपरजोन और छह जोन में विभाजित कर तैयारियां पूरी कर ली गई है। शिवरात्रि पर जिले के 316 शिवालयों में श्रद्धालु दर्शन पूजन करेंगे और 103 जगहों पर मेले का आयोजन किया जाएगा। वहीं पुलिस की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से भंवरनाथ क्षेत्र में रूट डायवर्जन भी किया गया है। नगर के प्रसिद्ध बाबा भंवरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर के बाहर तक बैरिकेडिंग गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से गर्भगृह में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। मंदिर के अंदर से बाहर तक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। सादे वेष में भी पुलिस कर्मियों को तैनात की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से जिले को तीन सुपरजोन, छह जोन और 25 सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर में अधिकारियों के नेतृत्व में टीम को तैयार किया गया है। जिले में 316 स्थानों पर स्थित शिव मंदिराें में श्रद्धालुओं द्वारा बाबा का जलाभिषेक किया जाएगा। हर मंदिर पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

भंवरनाथ मार्ग पर रहेगा रूट डायवर्जन- महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष रूट डायवर्जन योजना लागू की है। एसपी यातायात विवेक त्रिपाठी ने बताया कि भंवरनाथ मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए यह व्यवस्था सुबह तीन बजे से रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान जनपद में भारी एवं व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर विभिन्न मार्गों पर प्रतिबंध एवं डायवर्जन लागू रहेगा। गोरखपुर की ओर से आने-जाने वाले सभी भारी व कॅमर्शियल वाहन हाफिजपुर चौराहा, बैठौली तिराहा, सिधारी हाइडिल चौराहा और नरौली तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। बिलरियागंज की तरफ से आने वाले भारी व कामर्शियल वाहन भी हाफिजपुर चौराहा, बैठौली तिराहा, सिधारी हाइडिल चौराहा और नरौली तिराहा मार्ग से होकर गुजरेंगे। फैजाबाद रोड से आने वाले सभी भारी व कामर्शियल वाहन भंवरनाथ की ओर न जाकर फोर-लेन मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे। बवाली चौराहे से करतालपुर तिराहे की ओर आने वाले सभी भारी व कामर्शियल वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। नरौली तिराहा से शहर क्षेत्र की ओर आने वाले सभी भारी व कामर्शियल वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed