फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Magh Mela: Roadways buses are departing only after fitness checks; special emphasis is being placed on security.

माघ मेला : फिटनेस जांच के बाद ही जा रहीं रोडवेज बसें, सुरक्षा पर विशेष जोर

Tue, 20 Jan 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Magh Mela: Roadways buses are departing only after fitness checks; special emphasis is being placed on security.
- काशी, अयोध्या सहित प्रमुख तीर्थों के लिए बढ़ाई गई बसों की संख्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। माघ मेला एवं प्रमुख स्नान पर्वों के मद्देनजर श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए परिवहन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आजमगढ़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों की फिटनेस जांच के बाद ही उन्हें गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है।

परिवहन विभाग के अनुसार 14 से 24 जनवरी तक काशी, विंध्याचल, चित्रकूट और अयोध्या जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए रोडवेज बसें संचालित की जा रही हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए 80 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि आजमगढ़ क्षेत्र से कुल 450 बसों के साथ 50 शटल बसें यात्रियों की सेवा में लगी हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी बसों को फिटनेस जांच के बाद ही सड़क पर उतारा जा रहा है। ब्रेक, टायर, लाइट और इमरजेंसी उपकरणों की जांच के साथ ही बस चालकों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कंहरियाघाट, आजमगढ़, दोहरीघाट, बूढ़नपुर, पदमपुर, बेल्थरारोड और बलिया मार्गों पर विशेष निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं। परिवहन विभाग का दावा है कि इन व्यापक इंतजामों से श्रद्धालुओं को त्योहारों के दौरान सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed